scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशचंदौली: ट्रक के बाइक पर पलटने से मां-बेटे की मौत

चंदौली: ट्रक के बाइक पर पलटने से मां-बेटे की मौत

Text Size:

चंदौली (उप्र), नौ जून (भाषा) चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज गति से गुजर रहे एक ट्रक (पिकअप) के बाइक पर पलटने से बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौत हो गयी जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बबुरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना अपराह्न करीब दो बजे की है। अहरौरा निवासी दधिबल मौर्य अपनी बेटी संगीता (48) व नाती (चार वर्ष) को बाइक से मिर्जापुर जिले में जमालपुर स्थित उसकी ससुराल पहुंचाने जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी गांव के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक का चालक अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और वह सामने से आ रहे दधिबल की बाइक पर पलट गया। हादसे में बाइक पर सवार संगीता व उसके चार वर्षीय बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दधिबल की हालत गंभीर देख उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया।

चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में दधिबल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments