scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशनवी मुंबई में इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नवी मुंबई में इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

मुंबई, चार जून (भाषा) नवी मुंबई के खारघर नोड में बुधवार दोपहर 20 मंजिला एक इमारत की ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन आवासीय परिसर में घना धुंआ भर जाने के कारण एहतियात के तौर पर लगभग 400 निवासियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सेक्टर 34 स्थित गीतांजलि हाइट्स इमारत में हुई।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सूचना मिलने के बाद अपराह्न करीब डेढ़ बजे दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे बाद करीब दो बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा

यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments