scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलभारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच श्रीधर 10 दिवसीय शिविर में श्रीलंका के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे

भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच श्रीधर 10 दिवसीय शिविर में श्रीलंका के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर बुधवार से श्रीलंका के विभिन्न स्तरों के क्रिकेटरों के लिए 10 दिवसीय व्यापक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीसीसीआई के ‘लेवल थ्री’ कोच श्रीधर श्रीलंका की पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों, उभरती हुई टीमों, प्रीमियर क्लब के खिलाड़ियों, अंडर 19 टीम और महिला ‘ए’ टीम का क्षेत्ररक्षण सत्र में मार्गदर्शन करेंगे।

बोर्ड ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीलंका के क्रिकेटरों के क्षेत्ररक्षण मानकों को बेहतर बनाना है। श्रीधर के पास काफी अनुभव है। उन्होंने 2014 से 2021 तक 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में काम किया है।

श्रीधर कौशल-विशिष्ट प्रशिक्षण के साथ मैच सिम्युलेशन (मैच की स्थिति जैसी परिस्थिति तैयार करना) में खिलाड़ियों को मार्गदर्शन करेंगे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments