scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलमुनोज आई-लीग 2024-25 सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, फजीला आईडब्ल्यूएल की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर

मुनोज आई-लीग 2024-25 सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, फजीला आईडब्ल्यूएल की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) श्रीनिधि डेक्कन एफसी के शानदार स्ट्राइकर डेविड कास्टानेडा मुनोज को बृहस्पतिवार को आई लीग सत्र 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने भले ही नौवें स्थान पर लीग का समापन किया लेकिन मुनोज ने 22 मैच में 17 गोल करके सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) में गोकुलम केरल एफसी की फजीला इक्वापुट लगातार दूसरे सत्र में शीर्ष स्कोरर रहीं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार मिला।

फजीला ने 24 गोल किए जिससे केरल की टीम 14 मैच में 29 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहने वाली ईस्ट बंगाल (37 अंक) से पीछे दूसरे स्थान पर रही।

पुरस्कार:

आईडब्ल्यूएल 2024-25:

सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर: फजीला इक्वापुट (24 गोल, गोकुलम केरल एफसी)।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: एलंगबाम पंथोई चानू (ईस्ट बंगाल एफसी)।

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: पूर्णिमा कुमारी (सेथु एफसी)।

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: हेमम शिल्की देवी (गोकुलम केरल एफसी)।

सर्वश्रेष्ठ मैच संस्था: गोकुलम केरल एफसी।

सर्वश्रेष्ठ मीडिया गतिविधियां: ईस्ट बंगाल एफसी।

आई-लीग 2024-25:

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: डेविड कास्टानेडा मुनोज (श्रीनिधि डेक्कन एफसी)

सर्वोच्च स्कोरर: डेविड कास्टानेडा मुनोज (17 गोल, श्रीनिधि डेक्कन एफसी)।

सैयद अब्दुल रहीम पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए: दिमित्रिस दिमित्रिउ (चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा)

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: पापे गसामा (चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा)

जरनैल सिंह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए: डैनियल गोंजाल्विस (शिलांग लाजोंग एफसी)

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: जसप्रीत सिंह (नामधारी एफसी)

सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी: हृदय जैन (दिल्ली एफसी)

फेयर प्ले पुरस्कार: डेम्पो एससी

सर्वश्रेष्ठ मैच संस्था: गोकुलम केरल एफसी

सर्वश्रेष्ठ मीडिया गतिविधियां: राजस्थान यूनाइटेड एफसी।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments