scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवोडाफोन आइडिया को 16.73 करोड़ रुपये के जीएसटी भुगतान का आदेश

वोडाफोन आइडिया को 16.73 करोड़ रुपये के जीएसटी भुगतान का आदेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसे पश्चिम बंगाल के उपायुक्त (बड़ी करदाता इकाई) से 16.73 करोड़ रुपये के जीएसटी भुगतान का आदेश मिला है।

दूरसंचार कंपनी ने शेयर बाजार को इस आदेश की सूचना देते हुए कहा है कि वह इससे सहमत नहीं है और इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करने के लिए उचित कार्रवाई करेगी। कंपनी को यह आदेश 27 फरवरी को मिला है।

वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि यह आदेश केंद्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिनियम, 2017 की धारा 73 के तहत पारित किया गया है। इसमें कर मांग के साथ 16,73,33,489 रुपये का जुर्माना और ब्याज भी लागू है।

वीआईएल ने कहा कि यह आदेश इनपुट टैक्स क्रेडिट का कथित रूप से अधिक लाभ उठाने और कर का कम भुगतान करने से संबंधित है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments