मुंबई, 25 फरवरी (भाषा) एमेच्योर गोल्फर मन्नत बराड़ ने मंगलवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के चौथे चरण के पहले दौर में दो अंडर 68 का कार्ड खेलकर दो शॉट की बढ़त हासिल की।
मन्नत अगले हफ्ते वियतनाम में महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वह 12 होल तक चार अंडर पर थीं लेकिन 14वें से 17वें होल तक चार होल में तीन बोगी कर बैठीं।
उन्होंने 18वें होल में एक बर्डी लगाकर 68 का कार्ड खेला।
तीन गोल्फर कृति चौहान, सहर अटवाल और श्वेता मानसिंह इवन पार 70 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
