scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलशौर्या बीनू ने छत्तीसगढ़ ओपन में बढ़त बनाई

शौर्या बीनू ने छत्तीसगढ़ ओपन में बढ़त बनाई

Text Size:

नया रायपुर (छत्तीसगढ़), 25 फरवरी (भाषा) बेंगलुरू के शौर्या बीनू ने मंगलवार को यहां पहले दौर में नौ अंडर 60 के शानदार स्कोर के साथ एक करोड़ रुपये इनामी छत्तीसगढ़ ओपन 2025 गोल्फ टूर्नामेंट में बढ़त बना ली।

शौर्या से एक शॉट पीछे दिल्ली के हर्षजीत सिंह सेठी और हनी बैसोया तथा करनाल के मणि राम आठ अंडर 69 के स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

अन्य बड़े नामों में उदयन माने (63) संयुक्त सातवें, ओम प्रकाश चौहान (66) संयुक्त 34वें, मनु गंडास (67) संयुक्त 48वें, अमन राज (69) संयुक्त 79वें और राशिद खान (70) संयुक्त 95वें स्थान पर हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments