scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमहिंद्रा लाइफस्पेस कर्ज घटाने, वृद्धि के लिए राइट निर्गम के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाएगी

महिंद्रा लाइफस्पेस कर्ज घटाने, वृद्धि के लिए राइट निर्गम के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाएगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स योग्य शेयरधारकों को शेयर जारी करके 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है।

इस राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज को कम करने और आगे की वृद्धि के लिए करेगी।

महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के बोर्ड ने कंपनी के योग्य शेयरधारकों को राइट निर्गम के जरिए शेयर जारी कर 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने 13 फरवरी को शेयर बाजार को बताया कि इस राशि का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज को कम करने और भविष्य की वृद्धि योजनाओं के लिए किया जाएगा।

महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा विकास व्यवसाय से जुड़ी है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments