scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी को जल संरक्षण के लिए ‘फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड’

एनटीपीसी को जल संरक्षण के लिए ‘फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड’

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को ‘फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया है।

एनटीपीसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी को यह पुरस्कार जल संरक्षण और संपोषित जल प्रबंधन पहल में उसके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

पुरस्कार समारोह चेन्नई में यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (यूएन जीसीएनआई) की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया था।

फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स भारत में उन संगठनों को दिए जाते हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप पर्यावरण अनुकूल उपायों और कॉरपोरेट जिम्मेदारी का पालन करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

एनटीपीसी ने बयान में कहा कि वह ‘रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल’ (घटाना, दोबारा उपयोग और पुनर्चक्रण) सिद्धांतों के माध्यम से पानी के उपयोग में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। रत्नागिरी गैस एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड (आरजीपीपीएल) में उन्नत अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों और मीठे पानी की 100 प्रतिशत आत्मनिर्भरता के साथ, कंपनी जल संरक्षण में नए मानक स्थापित कर रही है।

भाषा

अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments