मुंबई, 11 फरवरी (भाषा) मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि भारत में चीन के निवेश पर करीब पांच वर्ष पुराने प्रतिबंधों की समीक्षा निकट भविष्य में होने की संभावना नहीं है।
नागेश्वरन ने कहा कि दोनों देशों को पारस्परिक निर्भरता और पारस्परिक लाभ के महत्व को समझना होगा।
प्रतिबंधों पर बदलाव संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आप इसमें तत्काल कोई परिणाम देख सकते हैं क्योंकि दोनों पक्ष मुश्किल रास्ता तय कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़पों के बाद, भारत सरकार ने भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश को प्रतिबंधित करने वाले उपाय पेश किए, जिन्हें चीन की कोशिश को नाकाम करने का प्रयास माना गया।
आईवीसीए के कार्यक्रम में नागेश्वरन ने स्वीकार किया कि दोनों देश व्यापार असंतुलन पर बातचीत कर रहे हैं।
भाषा निहारिका अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.