scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइन्फो एज का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़कर 242.6 करोड़ रुपये हुआ

इन्फो एज का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़कर 242.6 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) इन्फो एज का दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए एकीकृत शुद्ध मुनाफा 61 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ लगभग 242.6 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 1:5 के अनुपात में शेयरों के विभाजन को भी मंजूरी दे दी।

इन्फो एज द्वारा एक नियामकीय सूचना के अनुसार, शेयर विभाजन का उद्देश्य कंपनी के इक्विटी शेयरों की तरलता बढ़ाना और कंपनी के शेयरों को अधिक किफायती बनाकर खुदरा निवेशकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

एकीकृत आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 722.3 करोड़ रुपये हो गयी।

इन्फो एज ने कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में…कंपनी के मौजूदा एक इक्विटी शेयर, जिसका अंकित मूल्य 10 रुपये (केवल दस रुपये) है, को पूर्ण रूप से चुकता पांच इक्विटी शेयरों में उप-विभाजन/विभाजन पर विचार किया और उसे मंजूरी दी है।’’

इसमें आगे कहा गया है कि यह शेयरधारकों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से अनुमोदन और लागू कानून के तहत आवश्यक किसी भी विनियामक/वैधानिक अनुमोदन के अधीन है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments