scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभूटान के प्रधानमंत्री प. बंगाल व्यापार शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

भूटान के प्रधानमंत्री प. बंगाल व्यापार शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

Text Size:

कोलकाता, तीन फरवरी (भाषा) भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे इस सप्ताह के अंत में आयोजित होने वाले पश्चिम बंगाल के व्यापार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह दो दिन की यात्रा पर कोलकाता आएंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भूटान के प्रधानमंत्री 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) 2025 में भाग लेंगे।

कोलकाता स्थित रॉयल भूटानी वाणिज्य दूतावास के वाणिज्यदूत नामगे थिनले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘वह (भूटान के प्रधानमंत्री) द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को सुधारने के लिए बीजीबीएस में भाग लेने को पांच फरवरी की सुबह आ रहे हैं।’

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments