scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगेटवे डिस्ट्रिपार्क्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ छह गुना बढ़कर 455.52 करोड़ रुपये पर

गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ छह गुना बढ़कर 455.52 करोड़ रुपये पर

Text Size:

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) बहु मॉडल लॉजिस्टिक परिचालक गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स लि. (जीडीएल) का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में छह गुना बढ़कर 455.52 करोड़ रुपये हो गया है।

जीडीएल ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 63.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। तीसरी तिमाही के मुनाफे में उछाल की वजह यह है कि कंपनी को इस दौरान 390.77 करोड़ रुपये की असाधारण कमाई हुई। यह आमदनी कंपनी को स्नोमैन लॉजिस्टिक्स लि. के एकीकरण पर इक्विटी के उचित मूल्यांकन की वजह से हुई। यह 24 दिसंबर, 2024 से कंपनी की अनुषंगी बनी है।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका कुल राजस्व 331.15 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 323.84 करोड़ रुपये था।

जीडीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रेम किशन दास गुप्ता ने कहा, ‘‘विशेष रूप से पहली तिमाही में लाल सागर के प्रभाव के बावजूद दूसरी और तीसरी तिमाही में कंपनी के लिए कारोबार और लाभ में सुधार हुआ है और यह स्थिर रहा है।’’

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments