scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतऔद्योगिक उत्पादन नवंबर में 5.2 प्रतिशत बढ़ा

औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 5.2 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर पिछले साल नवंबर में बढ़कर 5.2 प्रतिशत रही।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापे जाने वाले औद्योगिक उत्पादन में नवंबर, 2023 में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नवंबर, 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 5.2 प्रतिशत बढ़ा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन नवंबर, 2024 में 5.8 प्रतिशत बढ़ा, जो एक साल पहले इसी महीने में 1.3 प्रतिशत था।

आलोच्य महीने में खनन उत्पादन में 1.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आईआईपी में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 6.5 प्रतिशत थी।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments