scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतक्वाड्रंट फ्यूचर टेक आईपीओ को दूसरे दिन तक 48.95 गुना अभिदान मिला

क्वाड्रंट फ्यूचर टेक आईपीओ को दूसरे दिन तक 48.95 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन तक 48.95 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती शेयर बिक्री में 57,99,999 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 28,38,99,400 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 137.07 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 87.18 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 46 प्रतिशत का अभिदान मिला।

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के आईपीओ को मंगलवार को पहले दिन कुछ ही मिनटों में पूर्ण अभिदान मिल गया था।

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 130 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

इस सार्वजनिक निर्गम का मूल्य दायरा 275-290 रुपये प्रति शेयर है।

290 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

कंपनी के शेयर बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध होंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments