scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशएनएमडीएफसी और डीआईसीसीआई ने वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

एनएमडीएफसी और डीआईसीसीआई ने वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Text Size:

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) और दलित भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (डीआईसीसीआई) ने वंचित समुदायों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को एक सहमति पत्र (एमओयू)पर हस्ताक्षर किए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी से एनएमडीएफसी और डीआईसीसीआई की विशेषज्ञता और संसाधनों के संयोजन से अल्पसंख्यकों और वंचित समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण में एक नया आयाम जुड़ने की उम्मीद है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने इस अवसर पर कहा, ‘एनएमडीएफसी और डीआईसीसीआई के बीच यह सहयोग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर हम व्यक्तियों को रोजगार सृजन करने वाले और आदर्श बनाने के लिए सशक्त बना रहे हैं, जिससे पूरे देश में लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है।”

भाषा

शुभम जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments