scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमविदेशश्रीलंका में अब तक के सबसे छोटे मंत्रिमंडल की पहली बैठक, सिर्फ तीन मंत्री हुए शामिल

श्रीलंका में अब तक के सबसे छोटे मंत्रिमंडल की पहली बैठक, सिर्फ तीन मंत्री हुए शामिल

Text Size:

कोलंबो, एक अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका में नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन की नयी सरकार बनने के बाद देश के अब तक के सबसे छोटे मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई, जिसमें सिर्फ तीन मंत्री शामिल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नए मंत्रिमंडल के प्रवक्ता विजिथा हेराथ ने बताया कि सोमवार को हुई इस बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसुरिया के अलावा वह शामिल हुए। हेराथ के पास कई मंत्रालयों का प्रभार है।

उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे छोटी कैबिनेट की बैठक थी।

राष्ट्रपति दिसानायके ने पिछले सप्ताह संसद भंग करने से पहले स्वयं सहित चार सदस्यों का मंत्रिमंडल गठित किया था।

श्रीलंका की संसद के 225 सदस्यों को चुनने के लिए 14 नवंबर को संसदीय चुनाव होंगे।

देश के संविधान अनुसार, मंत्रिमंडल में अधिकतम 25 मंत्री हो सकते हैं। हेराथ ने कहा कि अगला चुनाव जीतने के बाद भी यही संख्या बनी रहेगी और कोई राज्य मंत्री नियुक्त नहीं किया जाएगा।

श्रीलंका में ऐसे समय में संसदीय चुनाव होंगे, जब द्वीप राष्ट्र ने 2022 के आर्थिक संकट के बाद धीमी रफ्तार से इससे उबरने के संकेत दिए हैं।

हेराथ ने बताया कि संसदीय चुनाव पर 11 अरब श्रीलंकाई रुपये का खर्च आएगा।

भाषा

प्रीति नरेश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments