scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमविदेशअक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने को लेकर बहुत खुश हूं : प्रियदर्शन

अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने को लेकर बहुत खुश हूं : प्रियदर्शन

Text Size:

कोमल पंचमटिया

यास आइलैंड (अबू धाबी), 28 सितंबर (भाषा) फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने कहा है कि वह 14 साल के अंतराल के बाद हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने को लेकर बहुत खुश हैं।

इससे पहले 2010 की ‘खट्टा मीठा’ उनकी अक्षय के साथ आयी आखिरी फिल्म थी।

उन्होंने कहा, ‘मैंने उनके साथ जो भी फिल्में बनाई हैं वे सुपरहिट रही हैं। लोग कहते हैं कि आपके कारण अक्षय (कॉमेडी) करते हैं, लेकिन मैं इन सब बातों पर विश्वास नहीं करता। मैंने उनके हास्य बोध का (स्क्रीन पर) फायदा उठाया।’

फिल्म निर्माता ने यहां आईफा पुरस्कार समारोह से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘हम 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। यह एक चुनौती है। हम (दर्शकों की) उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे, लेकिन मैं अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं।’

प्रियदर्शन ने कहा कि कुमार (जिनके साथ उन्होंने ‘दे दना दन’ और ‘गरम मसाला’ में भी काम किया है) के साथ काम करना खुशी की बात हैं।

उन्होंने कहा, ‘वह एक अनुशासित अभिनेता हैं। अमित जी (अमिताभ बच्चन) के बाद वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो एक समर्पित अभिनेता हैं और समय पर आते हैं। वह निर्देशक की बात सुनते हैं।’

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments