scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमविदेशवाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के अधिकारी का शव मिशन परिसर में मिला

वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के अधिकारी का शव मिशन परिसर में मिला

Text Size:

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 सितंबर (भाषा) अधिकारियों ने यहां बताया कि भारतीय दूतावास का एक अधिकारी यहां मिशन परिसर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। अधिकारियों ने यहां ये जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस और खुफिया सेवा फिलहाल दो दिन पहले हुई इस घटना की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या की संभावना भी शामिल है।

भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “अत्यंत खेद के साथ हम यह सूचित करना चाहते हैं कि भारतीय दूतावास के एक सदस्य का 18 सितंबर 2024 की शाम को निधन हो गया। हम पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत भेजने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों और परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।”

इसमें का गया, “परिवार की गोपनीयता की चिंता के कारण मृतक के बारे में अतिरिक्त विवरण जारी नहीं किया जा रहा है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।”

इसमें और कोई विवरण नहीं दिया गया।

भाषा प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments