scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशजींद में अनावरण से पहले आंबेडकर की प्रतिमा को लगाई गई आग, मामला दर्ज

जींद में अनावरण से पहले आंबेडकर की प्रतिमा को लगाई गई आग, मामला दर्ज

Text Size:

जींद (हरियाणा), 13 अप्रैल (भाषा) जींद जिले के लोहचब गांव में शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने अनवारण से पहले कपड़े से लपेटी गई बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा में कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक प्रतिमा का अनावरण रविवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा किया जाना था।

पुलिस ने बताया कि गांव के सरपंच के प्रतिनिधी मुकेश कुमार की शिकायत पर सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी, तोडफ़ोड़ करने, लोगों की भावनाओं को आहत करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच कर रही है।

सदर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया की प्रतिमा को रविवार को अनावरण किया जाना था। शरारती तत्वों द्वारा उसे गत रात को खंडित करने की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments