scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशसोनीपत : चार दिन से लापता युवक का शव बंद फैक्टरी में मिला

सोनीपत : चार दिन से लापता युवक का शव बंद फैक्टरी में मिला

Text Size:

सोनीपत (हरियाणा), 13 अप्रैल(भाषा) सोनीपत के मुरथल गांव से नौ अप्रैल को लापता हुए युवक का शव पास में ही बंद पड़ी फैक्टरी से क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुरथल निवासी 22 वर्षीय युवक दीपक नौ अप्रैल को कुछ सामान लेने बाहर गया था और तब से लापता था तथा परिवार ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसे बंद फैक्टरी में एक शव होने की सूचना मिली। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है और पहचान छिपाने के लिए सिर को कुचल दिया गया है। उसने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है और परिजनों की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दीपक के पिता सतीश का आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने बताया कि दीपक का कुछ दिन पहले विकास नाम के युवक के साथ झगड़ा हुआ था और वे उसे पीटने की बात कह रहे थे। मुरथल थाना के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। सिर पर ईंट से हमला कर हत्या किए जाने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। भाषा सं.

धीरजधीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments