scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेलप्रज्वल देव को बेंगलुरु ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड मिला

प्रज्वल देव को बेंगलुरु ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड मिला

Text Size:

बेंगलुरु, आठ फरवरी (भाषा) हाल में भारत की डेविस कप टीम में ‘रिजर्व’ खिलाड़ी चुने गये प्रज्वल देव को गुरुवार को 12 फरवरी से शुरू होने वाले एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट बेंगलुरु ओपन के एकल मुख्य ड्रा के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया।

देव पिछले साल भी बेंगलुरु ओपन में खेले थे लेकिन पहले दौर में बाहर हो गये थे।

वह 2023 में थाईलैंड में हुए आईटीएफ 15 के टूर्नामेंट में उप विजेता रहे और तीन अन्य टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

देव की एटीपी रैंकिंग 611 है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं केएसएलटीए को मुख्य ड्रा में खेलने का मौका मुहैया कराने के लिए शुक्रिया करना चाहूंगा। वाइल्ड कार्ड पाने के बाद मैं टूर्नामेंट में अच्छा करना चाहूंगा। उम्मीद है कि मैं अच्छा कर सकूंगा। मुझे काफी उम्मीद होंगी। आशा करता हूं कि इन पर खरा उतर सकूं। ’’

केएसएलटीए (कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ) जल्द ही टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा के लिए कुछ और वाइल्ड कार्ड की घोषणा करेगा।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments