scorecardresearch
Saturday, 12 October, 2024
होमखेलमहाराष्ट्र केआईडब्ल्यूजी पदक तालिका में शीर्ष पर

महाराष्ट्र केआईडब्ल्यूजी पदक तालिका में शीर्ष पर

Text Size:

लेह (लद्दाख) छह फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों (केआईडब्ल्यूजी) में मंगलवार को संपन्न हुए पहले चरण के बाद तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है।

महाराष्ट्र ने छह स्वर्ण के साथ कुल 20 पदक जीते है जबकि कर्नाटक दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक के नाम भी छह स्वर्ण है लेकिन उसके कुल पदक की संख्या आठ है।

मेजबान लद्दाख ने स्पीड स्केटिंग में दो स्वर्ण पदक हासिल किये। लद्दाख कुल 13 पदक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है।

केआईडब्ल्यूजी के दूसरे चरण का आयोजन 21 से 25 फरवरी तक गुलमर्ग में होगा। इसमें चार खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

पुरुष आइस हॉकी में सेना जबकि महिला वर्ग में आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) ने खिताब जीता।

आइस स्केटिंग में महाराष्ट्र की 32 साल की श्रुति कोटवाल ने 17 साल से अधिक के आयु वर्ग में 500 मीटर और 1000 मीटर रेस स्पर्धा में दोहरी सफलता हासिल की।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments