scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलअवनि एशिया पैसिफिक टूर्नामेंट में संयुक्त चौथे स्थान पर

अवनि एशिया पैसिफिक टूर्नामेंट में संयुक्त चौथे स्थान पर

Text Size:

पटाया, एक फरवरी (भाषा) भारत की अवनि प्रशांत गुरुवार को यहां पहले दौर में चार अंडर 68 के अच्छे प्रदर्शन के साथ महिलाओं के एमेच्योर एशिया पैसिफिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रही हैं।

अवनि ने पहले दौर में छह बर्डी की लेकिन वह दो बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर चार अंडर रहा।

थाईलैंड की इला गेलिटस्काई और नोवापोर्न सूनत्रीयापास तथा चीनी ताइपे की चेन वेइ वू पांच अंडर 67 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

अन्य भारतीयों में विधात्री उर्स (73) और पदार्पण कर रहीं सानवी सोमु (73) संयुक्त 39वें पर चल रहे हैं। पदार्पण कर रहीं कीर्तना राजीव नायर (81) और हीना कांग (81) संयुक्त 84वें जबकि मन्नत बरार (82) 86वें स्थान पर हैं।

भाषा

सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments