scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलहिताषी ने अनन्या पर तीन शॉट की बढ़त बनाई

हिताषी ने अनन्या पर तीन शॉट की बढ़त बनाई

Text Size:

कोलकाता, एक फरवरी (भाषा) हिताषी बक्शी ने पांच होल में चार बर्डी की बदौलत गुरुवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसर के दूसरे दौर के बाद अनन्या गर्ग पर तीन शॉट की बढ़त बना ली।

हिताषी ने दो बोगी के साथ शुरुआत की लेकिन फिर वापसी करने में सफल रहीं। उन्होंने पांच बर्डी और तीन बोगी से दो अंडर 68 का स्कोर बनाया।

हिताषी ने कुल एक अंडर 139 के स्कोर के साथ अनन्या (68) पर तीन शॉट की बढ़त बना ली है। पहले दौर में 74 का स्कोर बनाने वाली अनन्या ने दूसरे दौर में चार बर्डी और दो बोगी से दो अंडर का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर दो ओवर 142 है।

सहर अटवाल (71) भी अनन्या के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

रिद्धिमा दिलावरी (69), एमेच्योर अनाहत बिंद्रा (71) और गौरी करहादे (73) चार ओवर 144 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर चल रही हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments