scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलमेजर क्रिकेट लीग में वॉशिंगटन के कोच होंगे पोंटिंग

मेजर क्रिकेट लीग में वॉशिंगटन के कोच होंगे पोंटिंग

Text Size:

सिडनी, एक फरवरी ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग अमेरिका के मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के कोच बन सकते हैं ।

एमएलसी का दूसरा सत्र वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के ठीक बाद जुलाई के आरंभ में खेला जायेगा ।

पोंटिंग ने सेन रेडियो से कहा ,‘‘ मैं अभी कुछ पुष्टि नहीं कर सकता । हमने प्रारंभिक दौर की बातचीत ही की है । वैसे इस समय मेरे पास वक्त होता है लेकिन आफ सीजन में भी अब मैं काफी व्यस्त हूं ।’’

पोंटिंग लगातार छठे साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच होंगे । इसके अलावा टी20 विश्व कप में चैनल लाइन के लिये कमेंट्री करेंगे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments