scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशलोकसभा चुनाव से पहले प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वीबीए महा विकास आघाडी में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वीबीए महा विकास आघाडी में शामिल

Text Size:

मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) कांग्रेस, राकांपा (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) के महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) को गठबंधन में शामिल करने की घोषणा की।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने ‘एक्स’ पर कहा, “कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना ने सर्वसम्मति से वीबीए को राजनीतिक सहयोगी के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया है। हम निरंकुशता के खिलाफ लड़ने के आपके रुख के लिए आभारी हैं।”

भीम राव आंबेडकर के पोते और दलित नेता प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वीबीए का विदर्भ क्षेत्र सहित कुछ जिलों में प्रभाव है।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments