मस्कट, 30 जनवरी ( भाषा ) मोहम्मद राहील की हैट्रिक के बावजूद भारत को एफआईएच हॉकी5 पुरूष विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को नीदरलैंड ने 7 . 4 से हरा दिया ।
राहील ( पहला, सातवां और 25वां मिनट ) के अलावा मनदीप मोर ( 11वां मिनट ) ने भारत के लिये गोल दागे ।
नीदरलैंड के लिये सैंडर डे विज्न ( चौथा और 15वां ) और अलेक्जेंडर शॉप ( 10वां और 26वां) ने दो गाल किये जबकि लुकास मिडेनडोर्प (12वां ), जैमी वान आर्ट ( 13वां ) और पेपिन रेयेंगा (20वां ) ने एक एक गोल किया ।
मैच की शुरूआत काफी अच्छी रही और भारत के लिये राहील ने पहले ही मिनट में गोल दागा ।
इसके बाद नीदरलैंड को सैंडर ने बराबरी दिलाई । भारत ने जवाबी हमले तेज किये और सातवें मिनट में राहील ने दूसरा गोल दाग दिया । इसे शॉप ने दसवें मिनट में उतारा । मनदीप ने अगले मिनट भारत को फिर बढत दिलाई ।
नीदरलैंड ने तेजी से मिले बोलना जारी रखा जिसमें मिडेनडोर्प और वान आर्ट ने गोल दाग दिये । हाफटाइम से ठीक पहले सैंडर ने दूसरा गोल करके नीदरलैंड को अच्छी बढत दिला दी ।
दूसरे हाफ में रेयेंगा और शॉप ने बढत में इजाफा किया । राहील ने 25वें मिनट में हैट्रिक पूरी की लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके ।
अब भारत का सामना पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में कीनिया से होगा ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.