अल रेयान (कतर), 29 जनवरी ( एपी) जोर्डन ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे इराक के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए इंजरी टाइम में दागे दो गोल की बदौलत 3-2 की जीत के साथ एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
यजान अल अरब ने खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में जोर्डन को बराबरी दिलाई और फिर दो मिनट बाद निजार अल राशदान ने विजयी गोल दागा।
इससे पहले इराक को 76वें मिनट में 2-1 की बढ़त दिलाने के बाद आमेन हुसैन को जरूरत से अधिक जश्न मनाने के लिए दूसरा पीला कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया।
जोर्डन को पहले हाफ के इंजरी टाइम में यजान अल नेमात ने बढ़त दिलाई थी जिसके बाद 68वें मिनट में साद नातिक ने इराक को बराबरी दिलाई।
एपी सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.