हैदराबाद, 28 जनवरी (भाषा) बायें हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल हुई पिच से स्पिनरों को ज्यादा फायदा नहीं मिला और सात विकेट लेकर पदार्पण टेस्ट को यादगार बनाने के लिए उन्हें संयम बरतना पड़ा।
हार्टले ने 62 रन देकर सात विकेट झटके जिससे इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत पर 28 रन से यादगार जीत दर्ज की।
हार्टले ने जीत के बाद प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय है। सच कहूं तो इसका खुमार काफी समय तक रहेगा। मुझे नहीं लगता कि पिच से मदद मिली इसलिये मुझे संयम बरतना पड़ा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘पहली पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल था। मैंने जितना सोचा था, यह उतनी स्पिन नहीं कर रही थी। मुझे स्टोक्स, मैकुलम और टीम प्रबंधन से बात करनी पड़ी। ’’
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
