scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलमजबूत कोचिंग प्रणाली एएफआई के ‘2036 ओलंपिक खाका’ की प्रमुख विशेषता: सुमरिवाला

मजबूत कोचिंग प्रणाली एएफआई के ‘2036 ओलंपिक खाका’ की प्रमुख विशेषता: सुमरिवाला

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने शनिवार को कहा कि देश भर में एक मजबूत और प्रभावशाली कोचिंग प्रणाली ‘2036 ओलंपिक खेल खाका’ की प्रमुख विशेषताओं में से एक है।

पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) और भुवनेश्वर में केआईआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित विश्व एथलेटिक्स कोचिंग शिक्षा कार्यक्रम लेवल एक कोर्स को 74 अभ्यर्थियों द्वारा सफलतापूर्वक पूरा करने के एक दिन बाद, सुमरिवाला ने कहा कि एएफआई अगले पांच वर्षों में कम से कम 10,000 लेवल एक कोच रखने की राह पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में एक अच्छी कोचिंग प्रणाली बनाने पर जोर दिया जा रहा है क्योंकि 600 से अधिक जिले हैं। हमारा लक्ष्य देश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक लेवल दो कोच रखना है।’’

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष सुमरिवाला ने कहा, ‘‘  एएफआई ने 2018 में जब विश्व एथलेटिक्स कोचिंग शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया, तो भारत में 47 लेवल एक और 11 लेवल दो कोच थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह संख्या अब बढ़ गई है। वर्तमान में हमारे पास 1,302 लेवल एक और 249 लेवल दो कोच हैं।’’

कोचिंग पाठ्यक्रम विश्व एथलेटिक्स, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और आरईसी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments