scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलयूक्रेन की क्वालीफायर यास्त्रेम्स्का आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

यूक्रेन की क्वालीफायर यास्त्रेम्स्का आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

Text Size:

मेलबर्न, 24 जनवरी ( एपी) यूक्रेन की डायना यास्त्रेम्स्का ने लिंडा नोस्कोवा को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और वह पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची है ।

यूक्रेन की 93वीं रैंकवाली डायना ने क्वालीफायर के जरिये मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया था । अब वह 12वीं रैंकिंग वाली झेंग किंवेन या अन्ना कालिंस्काया से खेलेंगी ।

वह 1978 में क्रिस्टीन स्टोरी के बाद ओपन युग में आस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालीफायर है ।

नोस्कोवा ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की राह में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक को मात दी थी ।

एपी मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments