scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलशशिकुमार, टोमिच, पलान प्री-क्वार्टर में पहुंचे

शशिकुमार, टोमिच, पलान प्री-क्वार्टर में पहुंचे

Text Size:

चेन्नई, 23 जनवरी (भाषा) भारत के मुकुंद शशिकुमार ने मंगलवार को यहां आईटीएफ फ्यूचर्स पुरुष अंतरराष्ट्रीय  टेनिस चैंपियनशिप के मुख्य ड्रॉ के शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया के क्वालीफायर युनसेओक जांग को हराया।

भारतीय खिलाड़ी ने 25,000 डॉलर पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां पहले सेट को गंवाने के बाद वापसी करते हुए  4-6, 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की।

दूसरे दौर में उनके सामने चेक गणराज्य के डोमिनिक पलान की चुनौती होगी।  पलान ने पार्थ अग्रवाल को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

शीर्ष वरीयता प्राप्त बर्नार्ड टोमिच के खिलाफ कजाकिस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन चोट के कारण मुकाबले से हट गये। इस समय टोमिच 6-2, 5-2 से आगे चल रहे थे।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments