scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलसीरिया से आखिरी ग्रुप मैच में हारकर भारत एशियाई कप से बाहर

सीरिया से आखिरी ग्रुप मैच में हारकर भारत एशियाई कप से बाहर

Text Size:

अल खोर (कतर), 23 जनवरी ( भाषा ) भारतीय टीम आखिरी ग्रुप मैच में सीरिया से 0 . 1 से हारकर एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई ।

स्थानापन्न खिलाड़ी उमर खरबिन ने 76वें मिनट में गोल दागकर सीरिया को नॉकआउट की दौड़ में बनाये रखा है ।

भारत चार टीमों के ग्रुप बी में तीनों मैच हारकर और एक भी गोल किये बिना आखिरी स्थान पर रहा ।

भारत इससे पहले भी 1984, 2011 और 2019 में नॉकआउट में जगह नहीं बना सका था । भारत 1964 में उपविजेता रहा था जब सिर्फ चार टीमों ने इसमें भाग लिया था ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments