नयी दिल्ली, 23 जनवरी ( भाषा ) पिछले दो सप्ताह से शानदार प्रदर्शन कर रहे भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार को बीडब्ल्यूएफ पुरूष युगल बैडमिंटन रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंच गए ।
एशियाई खेलों की चैम्पियन यह जोड़ी मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंटों में उपविजेता रही थी ।
दोनों पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे ।
इंडिया ओपन फाइनल में उन्हें विश्व चैम्पियन कांग मिन युक और सिओ सांग जाए ने हराया ।
अन्य भारतीयों में एच एस प्रणय आठवें नंबर पर पहुंच गए जबकि लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत और प्रियांशु राजावत क्रमश: 19वें, 25वें और 30वें स्थान पर बने हुए हैं । मोना आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.