scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलतमिलनाडु को दो जबकि पश्चिम बंगाल और दिल्ली को एक एक स्वर्ण पदक

तमिलनाडु को दो जबकि पश्चिम बंगाल और दिल्ली को एक एक स्वर्ण पदक

Text Size:

चेन्नई, 20 जनवरी (भाषा) मेजबान तमिलनाडु ने शनिवार को यहां 2023 खेलो इंडिया युवा खेलों के शुरूआती दिन दो स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले जबकि पश्चिम बंगाल और दिल्ली भी एक एक सोने का पदक जीतने में सफल रहे।

देवेश के और सर्वेश के ने ‘योगसन रिदमिक पेयर ब्वॉज’ वर्ग में और बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की मेघा मेटी और उर्मी सांमता ने पहला स्थान हासिल किया।

लड़कों की एपी तलवारबाजी स्पर्धा में एनब्लेस गोविन एन ने मणिपुर के जेनिथ एसएच को 15-11 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

बालिका वर्ग की सेबर तलवारबाजी में दिल्ली की खनक कौशिक ने हरियाणा की हिमांशी को 15-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments