scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलआईटीएफ महिला ओपन : रूतुजा सेमीफाइनल में हारी

आईटीएफ महिला ओपन : रूतुजा सेमीफाइनल में हारी

Text Size:

बेंगलुरु, 20 जनवरी (भाषा) भारतीय टेनिस खिलाड़ी रूतुजा भोसले शनिवार को यहां आईटीएफ महिला ओपन के सेमीफाइनल में फ्रांस की छठी वरीय कैरोल मोनेट से हारकर बाहर हो गयीं।

टूर्नामेंट में वह एकमात्र भारतीय बची थीं, लेकिन शनिवार को 27 वर्षीय खिलाड़ी फ्रांस की कैरोल से महज 63 मिनट में 2-6, 0-6 से हार गयी।

कैरोल अब रविवार को होने वाले फाइनल में लातविया की शीर्ष वरीय दार्जा सेमेनिस्टाजा से भिड़ेंगी।

दार्जा ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान की क्वालीफायर नाओ सातो को 6-4, 6-1 से हराया।

दार्जा ने इटली की कैमिलिया रोसाटेलो के साथ मिलकर ताइपे की यु युन लि और जापान की एरि शिमिजु की जोड़ी को 3-6, 6-2, 10-8 से हराकर महिला युगल खिताब जीता।

इससे 21 वर्षीय दार्जा के पास रविवार को दोहरा खिताब जीतने का मौका होगा।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments