विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड) 20 जनवरी (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट को हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की जिससे वह टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
पांचवें दौर में इयान नेपोम्नियाची को हराने के बाद गुकेश ने काले मोहरों से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की।
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने नेपोम्नियाची के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली जबकि विदित गुजराती ने भी चीन की महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन के साथ अंक बांटे।
टूर्नामेंट में अभी सात दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। अभी अनीश गिरी 4.5 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि फ्रांसीसी खिलाड़ी फ़िरोज़ा अलीरेज़ा चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं।
प्रज्ञाननंदा, गुकेश, उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव और नीदरलैंड के के मैक्स वार्मरडैम 3.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गुजराती सहित चार अन्य खिलाड़ी इनसे आधा अंक पीछे हैं।
भाषा
पंत नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.