scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलमुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने से काफी दबाव होता है : पूरन

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने से काफी दबाव होता है : पूरन

Text Size:

दुबई, 18 जनवरी (भाषा) मुंबई इंडियंस एमिरेट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने गुरुवार को स्वीकार किया कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए खेलना बहुत दबाव भरा होता है लेकिन उनकी टीम शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले आगामी आईएलटी20 (अंतरराष्ट्रीय लीग टी20) टूर्नामेंट के लिए तैयार है।

छह टीमों की प्रतियोगिता में हाल ही में संन्यास लेने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर भी खेल रहे हैं।

पूरन ने कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस के के दौरान पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुंबई फ्रेंचाइजी का हिस्सा होना शानदार अनुभव है। यह फ्रेंचाइजी लगभग एक दशक से टी20 क्रिकेट से जुड़ी हुई है और हर कोई जानता है कि मुंबई शायद सबसे अच्छी फ्रेंचाइजी में से एक है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बस चुनौती स्वीकार करने के बारे में है। एक ग्रुप के तौर पर हम जहां तक संभव हो सफल होने की पूरी कोशिश करते हैं। ’’

पूरन ने कहा, ‘‘हां, मुंबई का प्रतिनिधित्व करना और खेलना बहुत दबाव भरा है। लेकिन यही इसकी खूबसूरती भी है। खिलाड़ी उस चुनौती को स्वीकार करते हैं। हम बतौर ग्रुप इस टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। हम उत्साहित हैं और हम सफल होना चाहते हैं, लेकिन हम जानते हैं कि यह आसान नहीं होगा। ’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments