scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलबुमराह के छह विकेट, दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 176 रन पर सिमटा, भारत को 79 रन का लक्ष्य

बुमराह के छह विकेट, दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 176 रन पर सिमटा, भारत को 79 रन का लक्ष्य

Text Size:

केपटाउन, चार जनवरी ( भाषा ) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के छह विकेट झटकने से दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक दूसरी पारी में 176 रन पर सिमट गया जिससे भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला।

सलामी बल्लेाबज ऐडन मार्कराम (106 रन) के शतक की मदद से मेजबान टीम इस स्कोर तक पहुंच सकी।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 61 रन देकर छह विकेट झटके। मुकेश कुमार ने दो जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक एक विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका ने सुबह तीन विकेट पर 62 रन से आगे खेलना शुरू किया, तब मार्कराम 36 रन पर खेल रहे थे।

मार्कराम ने 99 गेंद में 16 चौके और दो छक्के से शतक पूरा किया।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments