scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलदक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, जडेजा और मुकेश भारतीय टीम में

दक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, जडेजा और मुकेश भारतीय टीम में

Text Size:

केपटाउन, तीन दिसंबर ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट में बुधवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को शामिल किया गया ।

अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे डीन एल्गर नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा की गैर मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे । बावुमा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण बाहर हैं ।

दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टान स्टब्स को पदार्पण का मौका दिया है । लुंगी एंगिडि और केशव महाराज भी अंतिम एकादश में हैं जबकि बावुमा, कीगन पीटरसन और गेराल्ड कोएत्जी बाहर हैं ।

भाषा

मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments