scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलअफगानिस्तान के कोच बने रहेंगे ट्रॉट

अफगानिस्तान के कोच बने रहेंगे ट्रॉट

Text Size:

काबुल, दो जनवरी ( भाषा ) पिछले कुछ अर्से में अफगानिस्तान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का करार एक साल के लिये बढा दिया गया है ।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था और 2023 के आखिर में उनका 18 महीने का कार्यकाल खत्म हो गया ।

उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान ने टी20 एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया , पाकिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीती और बांग्लादेश को पहली बार वनडे श्रृंखला में हराया ।

वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड को मात दी ।

अफगानिस्तान टीम इस समय यूएई में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेल रही है । इसके बाद 11 से 17 जनवरी तक भारत में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेलना है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments