scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलपीकेएल : पुणेरी पल्टन ने तेलुगू टाइटंस को हराया

पीकेएल : पुणेरी पल्टन ने तेलुगू टाइटंस को हराया

Text Size:

नोएडा, एक जनवरी ( भाषा ) मोहित गोयत के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग में सोमवार को तेलुगू टाइटंस को 54 . 18 से हराया ।

तेलुगू टाइटंस टीम में कप्तान पवन सेहरावत की वापसी हुई लेकिन वह चिर परिचित अंदाज में खेल नहीं सके ।

पुणेरी पल्टन ने लगातार तीन रेड के साथ दबाव बना लिया और दूसरे हाफ में भी उसका दबदबा कायम रहा ।

दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में तेलुगू टीम को आल आउट का सामना करना पड़ा । इसके बाद से टीम वापसी नहीं कर सकी ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments