scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमखेलदक्षिण अफ्रीका टी20 लीग 10 जनवरी से, शास्त्री करेंगे कमेंट्री

दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग 10 जनवरी से, शास्त्री करेंगे कमेंट्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री को 10 जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग (एसए20) के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है।

आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार शास्त्री के अलावा इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड, केविन पीटरसन और मार्क बूचर, दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स, शॉन पोलाक और क्रिस मॉरिस भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।

एसए20 लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने कहा, ‘‘हम एसए20 के दूसरे सत्र के लिए मौजूद कमेंटेटरों और प्रस्तोताओं की क्षमता से रोमांचित है। लीग हमारी कहानी बयां करने के लिए माइक्रोफोन के पीछे विश्वसनीय आवाजों के महत्व को समझती है।’’

एसए20 लीग का आयोजन 10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच किया जाएगा तथा भारत में इसका प्रसारण जिओ सिनेमा और स्पोर्ट्स18 पर होगा।

म्पुमेलेलो ‘पॉमी’ मबांगवा, माइक हेज़मैन, मार्क निकोलस और मोत्शिदिसी मोहोनो भी कमेंट्री पैनल में शामिल हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments