scorecardresearch
Monday, 6 April, 2026
होमदेशदिल्ली में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

दिल्ली में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को इस मौसम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

सुबह साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 38 निगरानी स्टेशन में से कम से कम 15 ने बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में तथा 22 निगरानी स्टेशन ने ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments