scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलएएफसी कप: ओडिशा एफसी ने मालदीव की टीम माजिया को हराया

एएफसी कप: ओडिशा एफसी ने मालदीव की टीम माजिया को हराया

Text Size:

माले (मालदीव), सात नवंबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम ओडिशा एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए एएफसी कप के ग्रुप डी मैच में मंगलवार को यहां ‘माजिया स्पोर्ट्स एवं रिक्रियेशन’ को 3-2 से शिकस्त दी।

ओडिशा की टीम माजिया को उनके घरेलू मैदान पर हराने से पहले अपने घरेलू मैदान पर 6-1 से जीत दर्ज की थी। इस जीत ने ओडिशा एएफसी कप (महाद्वीप की दूसरी स्तरीय क्लब प्रतियोगिता) के अंतर-क्षेत्रीय सेमीफाइनल में आगे बढ़ने की उम्मीदों को जीवित रखा है, जबकि हार से माजिया की मुश्किलें बढ़ गयी।

नैज हसन (दूसरे मिनट) और वोजिस्लाव बालबानोविच (26वां मिनट) के गोल से मालदीव की टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन ओडिशा ने मध्यांतर के बाद शानदार वापसी की। मौर्तादा फाल (65वें मिनट), डिएगो मौरिसियो (72वें मिनट) और रॉय कृष्णा (85वें मिनट) ने 20 मिनट के अंदर तीन गोल कर टीम को जीत दिला दी।

ओडिशा अगले मुकाबले में 27 नवंबर को कोलकाता में मोहन बागान का सामना करेगी जबकि इसी दिन ढाका में माजिया के सामने बांग्लादेश की टीम बशुंधरा किंग्स की चुनौती होगी।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments