scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलबारिश के कारण खेल रूका, पाकिस्तान न्यूजीलैंड से डीएलएस स्कोर में 10 रन से आगे

बारिश के कारण खेल रूका, पाकिस्तान न्यूजीलैंड से डीएलएस स्कोर में 10 रन से आगे

Text Size:

बेंगलुरु, चार नवंबर (भाषा) न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां विश्व कप मैच में बारिश के कारण खेल रूकने तक पाकिस्तानी टीम 21.3 ओवर में 160 रन बनाकर डकवर्थ लुईस पद्धति (डीएलएस) स्कोर में 10 रन से आगे चल रही है।

न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 401 रन का स्कोर खड़ा किया था।

पाकिस्तान ने बारिश की बाधा तक महज एक विकेट अब्दुल्ला शफीक के रूप में गंवाया जबकि फखर जमां 106 और कप्तान बाबर आजम 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों ने 1992 की चैम्पियन टीम के लिए अभी तक नाबाद 154 रन की साझेदारी निभा ली है।

पाकिस्तान को अगर टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की उम्मीद जीवंत रखनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड को नेट रन रेट (एनआरआर) के मामले में पछाड़ना होगा और इसके लिए उन्हें यह विशाल लक्ष्य 35.2 ओवर में हासिल करना होगा।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments