scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलओलंपिक निशानेबाजी टीम के चयन के लिए ट्रायल्स मई में

ओलंपिक निशानेबाजी टीम के चयन के लिए ट्रायल्स मई में

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) पेरिस में 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए निशानेबाजी टीम का चयन करने के लिए अगले साल मई में चार चयन ट्रायल्स का आयोजन करेगा।

एनआरएआई की तकनीकी समिति अगले कुछ दिन में निशानेबाजी की सभी स्पर्धाओं के लिए ओलंपिक चयन मानदंडों को मंजूरी दे सकती है लेकिन विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों को बोनस अंक दिए जा सकते हैं। इसके अलावा ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले निशानेबाजों को एक अंक का फायदा दिया जा सकता है।

नए चयन मानदंडों के अनुसार,‘‘कोटा हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों को एक बोनस अंक दिया जाएगा। इस (मई में होने वाले) ओलंपिक चयन ट्रायल्स में जुटाए गए अंकों के साथ जोड़ा जाएगा।’’

एनआरआई के सचिव राजीव भाटिया ने पुष्टि की ओलंपिक चयन मानदंड में बदलाव तकनीकी समिति के विचाराधीन हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments