नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) भारत के युकी भांबरी और उनके ब्रिटिश जोड़ीदार जूलियन कैश ने रविवार को फ्रांस में ब्रेस्ट चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अल्बानो ओलिवेटी और रॉबर्ट गैलोवे की जोड़ी को शिकस्त दी।
दूसरी वरीयता प्राप्त भांबरी और कैश की जोड़ी ने फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाड़ियों की जोड़ी पर 6-7 (5), 6-3, 10-5 से जीत दर्ज की।
भांबरी का यह तीसरा चैलेंजर खिताब है । इस 31 वर्षीय भारतीय और उनके साथी ने इस सफलता से 100 एटीपी अंक और 6845 यूरो (लगभग छह लाख रुपये) अर्जित किये।
ओलिवेटी और गैलोवे ने 4050 यूरो (लगभग साढ़े तीन लाख रुपये) और 60 एटीपी अंक हासिल किये।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
