scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलबेदी की प्रार्थना सभा में भाग लिया मदनलाल, कीर्ति आजाद और शर्मिला टैगोर ने

बेदी की प्रार्थना सभा में भाग लिया मदनलाल, कीर्ति आजाद और शर्मिला टैगोर ने

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदनलाल और कीर्ति आजाद तथा बॉलीवुड की अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने शुक्रवार को यहां पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।

बेदी का 23 अक्टूबर को निधन हो गया था। वह 77 साल के थे। भारत का यह दिग्गज स्पिनर पिछले लंबे समय से बीमार चल रहा था।

प्रार्थना सभा में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन और मुरली कार्तिक के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कबीर बेदी भी उपस्थित थे।

बेदी भारतीय स्पिन चौकड़ी के सदस्य थे। उन्होंने भारत की तरफ से 67 टेस्ट मैच खेले जिनमें 266 विकेट हासिल किये।

बेदी की पत्नी अंजू बेदी, बेटे अंगद बेदी, उनकी अभिनेत्री पत्नी नेहा धूपिया तथा परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों ने भी अंतिम अरदास के दौरान इस पूर्व स्पिनर को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments